गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

Home / Events / गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

By Atrius Cardiac Team Apr 02, 2026
पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन (IPS) के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सत्यपाल यादव (HPS) की देखरेख में, गुरुग्राम ट्रैफिक टावर में एट्रियस कार्डियक केयर, कल्याणी हॉस्पिटल द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुर जैन एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदांत बजाज उपस्थित रहे।
130+ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें की गईं, जिनमें:
  • BP, Pulse, ECG
  • Heart Checkup
  • Sugar Test
  • BMD (Bone Density)
  • Cholesterol, Hemoglobin एवं अन्य रक्त जांच
साथ ही सभी को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस सराहनीय पहल के लिए एट्रियस कार्डियक केयर टीम का आभार व्यक्त किया।
ऐसे स्वास्थ्य शिविर हमारे पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।